title=Shri Ganesh Ji Ki Aarti description=A devotional Aarti for Shri Ganesh Ji Ki Aarti. image=/images/og/aartis/shri-ganesh-ji-ki-aarti.png type="article" >

Aarti

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती पिता महादेवा॥

एक दंत दयावंत चार भुजा धारी। माथे सिंदूर सोहे मूसे की सवारी॥ जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा…

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया। बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥ जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा…

पान चढ़े फल चढ़े और चढ़े मेवा। लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा॥ जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा…

‘सूर’ श्याम शरण आए सफल कीजे सेवा। जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा॥

← Back to Aartis
Font Size