title=Shri Hari Vishnu Ji Ki Aarti description=A devotional Aarti for Shri Hari Vishnu Ji Ki Aarti. image=/images/og/aartis/shri-hari-vishnu-ji-ki-aarti.png type="article" >
A devotional Aarti for Shri Hari Vishnu Ji Ki Aarti.
ॐ जय जगदीश हरे, प्रभु! जय जगदीश हरे। भक्तजनों के संकट, छन में दूर करे॥ ॐ जय जगदीश हरे
जो ध्यावै फल पावै, दु:ख बिनसै मनका। सुख सम्पत्ति घर आवै, कष्ट मिटै तनका॥ ॐ जय जगदीश हरे
मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूँ किसकी। तुम बिन और न दूजा, आस करूँ जिसकी॥ ॐ जय जगदीश हरे
तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतर्यामी। पार ब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय जगदीश हरे
तुम करुणा के सागर, तुम पालनकर्ता। मैं मुरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय जगदीश हरे
तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति। किस विधि मिलूँ दयामय, तुमको मैं कुमती॥ ॐ जय जगदीश हरे
दीनबन्धु, दु:खहर्ता तुम ठाकुर मेरे। अपने हाथ उठाओ, द्वार पडा तेरे॥ ॐ जय जगदीश हरे
विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा। श्रद्धा-भक्ति बढाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय जगदीश हरे